-
Breaking हाथरस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से हुआ: जिसमें 204 जोड़ों का हिन्दू रीती रिवाज तथा 13 जोड़ों का मुुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया गया।
Hathras Date : 15-12-2023 05:04:46हाथरस। हाथरस महोत्सव ‘‘उत्सव संस्कृति का’’ के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत सेठ फूलचंद बागला कॉलेज ग्राउंड में गरीब एवं असहाय परिवारों की 217 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों व मा0 जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब एवं असहाय परिवारों की 217 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ जिसमें से 204 जोड़ों का हिन्दू रीती रिवाज तथा 13 जोड़ों का मुुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया गया।भव्य पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का विधायिका सदर अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ विधिवत रूप से किया। मंच पर आसीन समस्त अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।जनप्रतिनिधियों ने आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी तथा इस पावन अवसर पर नवविवाहित वर-वधू को शुभार्शीवाद दिया।कार्यक्रम के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित सभी नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को शपथ दिलाई कि ‘‘हम शपथ लेते है कि जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण बेटा नहीं करायेंगे। बालक एवं बालिका में भेद भाव करने वाली सामाजिक कुरीतीयों का बहिष्कार करेंगे। कन्या जन्म का स्वागत करते हए उत्सव मनायेंगे। हर एक बेटी को जीवन, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गरिमापूर्ण जीवन दिलाने में सहायक होंगे साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।’’मा0 विधायिका सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा हाथरस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रमुख है। उन्होने कहा कि इस योजना के अंतर्गत गरीब कन्याओं को दाम्पत्य सूत्र में बांधा जा रहा है। हमारे जनपद में प्रत्येकवार अधिक से अधिक जोड़ों की शादी कराई जाती है। यहां पर भव्य रूप से कन्याओं का विवाह होने पर पिता को गरीब होने का एहसास नहीं होता है। उन्होनें कहा कि आज के समय माता पिता के लिये अपनी पुत्री का विवाह करना एक बड़ी चुनौती है। हमारी सरकार ने गरीब माता पिता की पुत्रियों का शादी का जिम्मा उठाया है। जिसे भलीभांति साकार किया जा रहा है। गरीब कन्याओं की शादी का पंजीकरण कराने के साथ ही प्रमाण पत्र प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजित भव्य कार्यक्रम के लिये जिला प्रशासन को बधाई दी।मा0 जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की समस्या के समाधान हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब कन्याओं को दाम्पत्य सूत्र में बांधा जा रहा है। उन्होंनें जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किये गये भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी, साथ ही नवदम्पत्ति वर बधू एवं परिजनों को बधाई दी।जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज में सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निराश्रित/निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सभी समुदायों व वर्गों के लिए वर्ष 2017-18 से संचालित है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवार जिनकी वार्षिक आय रू० 2 लाख सीमान्तर्गत हो, योजनान्तर्गत लाभ लेने के लिए अनुमन्य हैं। इस योजना में विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह कराने की भी व्यवस्था है। आज जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों से 217 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 204 हिन्दू जोड़े तथा 13 मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। इस योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर रू0 51,000 हजार का व्यय आता है। जिसमें संबंधित वधू पक्ष अर्थात कन्या को रू0 35,000 हजार की अनुदान राशि उनके स्वयं के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है तथा रू0 10,000 में वधू पक्ष को विवाह हेतु सामग्री जैसे चांदी की पायल, बीछिया, डिनर सेट, कपड़े, श्रृंगारदानी, कुकर, हेलमेट, कम्बल इत्यादि दिये जाते हैं तथा रू0 6,000 हजार खान-पान, टैंट पण्डाल आदि की व्यवस्था पर व्यय होता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से जिलाधिकारी ने आवाहन करते हुए कहा कि यदि उनके आस पास कोई गरीब परिवार निवास करता हो, जिनकी पुत्रियों की शादी की जानी है। उन्हें इस योजना के बारे में अवश्य जानकारी दें जिससे कि आगे आयोजित किये जाने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी चतुर सिंह तथा महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान सासंद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुडडू,जिलाध्यक्ष अपना दल रविकांत,ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय,ब्लॉक प्रमुख हसायन, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, डी0सी0 मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया से पत्रकार बंधु, जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम समाचार