Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • Breaking पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 33 वीं पुण्यतिथि : छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया नमन

    Hathras Date : 21-05-2024 08:40:42
    हाथरस।(दैनिक राजपथ)जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 33 वीं पुण्य स्मृति जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर वर्मा ने की वही संचालन शहर उपाध्यक्ष रोशन लाल वर्मा ने किया इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा राजीव गांधी आधुनिक भारत के .निर्माता थे 21वीं शताब्दी में ले जाने का सपना राजीव गांधी ने देखा और उसे साकार करने का काम किया देश में संचार कंप्यूटर क्रांति 18 साल की उम्र में युवाओं को वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिया कार्यक्रम का शुभारंभ आशु कवि अनिल बोहरे ने राजीव गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक विज्ञान योग में परिवर्तित किया जिसके फल हमें आज मिल रहा है जिला उपाध्यक्ष वीना गुप्ता एडवोकेट एवं महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम ने कहा कि राजीव गांधी ने सद्भावना एवं संदेश यात्रा के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता के हित के कई कार्य किया कवि दीपक रफी ने
    राजीव गांधी ने किया प्रेम सद्भाव
    हिंदू मुस्लिम भाईचारे की राखी सदा लाज
    कंप्यूटर मोबाइल से करी विश्व क्रांति 
    दूरसंचार प्रेम अमन चैन और की विश्व शांति
    ने काव्य पाठ कर राजीव गांधी को नमन किया शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंडित अविनाश चंद्र पचौरी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण प्रसाद पिप्पल ने कहा कि सुनाया
    "राजीव गांधी थे महान
    जिनको जानता है पूरा जहान"

    जिला उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह गहलोत एवं शहर उपाध्यक्ष रोशन लाल वर्मा ने सुनाया की प्यार दे करके घनेरा जान न्योछावर कर गए ऐसे थे राजीव गांधी इस अवसर पर पंडित ऋषि कुमार कौशिक, मदनलाल वार्ष्णेय, सलमा बेगम ,कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय ,मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद चांद, विष्णु कुमार, ओम प्रकाश, पन्नालाल आदि मौजूद थे

  • नवीनतम समाचार
  • Breaking हाथरस नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण प्रमाणीकरण में मारी बाजी: नगर पालिका को मिला ओडीएफ डबल प्लस

  • ग्राउंड रिपोर्ट चेयरमैन श्वेता चैधरी व राजेश दिवाकर का 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत