-
Breaking भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की हृदय गति रुकने से मौत : अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत।
Hathras Date : 24-04-2024 06:52:59हाथरस।उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सांसद राजवीर दिलेर की बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई, उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर थे, तभी अचानक बेहोश हो गए।स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजवीर सिंह दिलेर 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से 2.60 मतों से जीते थे। 2024 चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उनके स्थान पर राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर सिंह दिलेर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे।हाथरस और अलीगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ़ में जनसभा में वह मंच पर रहे थे। राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर भी भाजपा के दिग्गज नेता रहे। वह लगातार पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे थे। राजवीर दिलेर के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
