Breaking News
https://dainikrajpath.in/single.php?p_id=05_05_23_05_21_53_2015
  • ग्राउंड रिपोर्ट बारहद्वारी चैक पर हुई भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा

    बारहद्वारी चैक पर हुई
    Hathras Date : 05-05-2023 05:21:53

    हाथरस। भाजपा नगर निकाय भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती श्वेता चैधरी के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन नयागंज स्थित बाराद्वारी चैक (अक्रूर महाराज चैक) पर हुआ। सभा की अध्यक्षता पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड० अतुल आंधीवाल व विजय कुमार पुरोहित (विज्जू गुरु) ने की। सभा का संचालन देवेंद्र शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने किया। सभा में मंचासीन अतिथियों में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर निवर्तमान विधायक हरिशंकर माहौर, मंडल अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल मदनावत,पूर्व जिला महामंत्री एस पी एस चैहान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू  रहे। वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया। भाजपा पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्वेता चैधरी व भाजपा सभासद पद प्रत्याशी संजू उपाध्याय ने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिया। स्थानीय जनता द्वारा प्रत्याशियों का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। जनसभा में रामू माहेश्वरी प्रशांत शर्मा राकेश अनाड़ी मूलचंद वार्ष्णेय अमित भौतिक कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय अनुराग अग्निहोत्री युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपुल सिंघानिया पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र वार्ष्णेय प्रधान पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा दुर्गादत्त उपाध्याय आदि का सराहनीय योगदान रहा।

  • नवीनतम समाचार
  • Breaking हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में अशोक कुमार कार्यभार संभलेंगे

  • Breaking News समुदाय विशेष के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लगाई भडकाऊ पोस्टः हसायन में रहना होगा तो नारे तकवीर कहना होगा