-
Breaking News चार वर्षीय बालक का किया अपहरण , महिला गिरफ्तार
Hathras Date : 05-07-2023 05:30:09हाथरस। दिनांक 04.07.2023 को लाखन सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी उजनेरा थाना मुरसान जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि दिनांक 03.07.2023 को वह अपने पुत्र उम्र करीब 04 वर्ष के साथ गंगा स्नान के लिए कासगंज जाने के लिए घर से निकला था तथा इगलास फाटक के पास बैठा था तभी एक अज्ञात महिला उसके पुत्र को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई है। जिसके सम्बन्ध मे थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु निर्दिष्ट किया गया था। तथा एसओजी/ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, अल्पसमय में संकलित धरातलीय साक्ष्य, टेक्निकल एड, सीसीटीवी फुटेज व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के अभिसंकलन से अपहरण की घटना का सफल अनावरण करते हुए बच्चे का अपरहण कर बेचने हेतु ले जा रही एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है तथा अपह्र्त बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।
लगाने चले गंगा में डुबकी, मगर डूब गए मयखाने में
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव उजनैरा निवासी लाखन सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह घर से गंगा जी की कहकर निकला अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ और पहुंच गया मधुशाला। मधुशाला से जब वह निकला तो वह अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ बैठ गया। और मौके का फायदा उठाकर एक महिला ने बच्चू सिंह को बातों में लिया और चार वर्षीय बच्चे को लेकर उडन्छू हो गई। महिला के खिलाफ लाखन सिंह ने थाना कोतवाली में मुकदमा पंजिकृत कराया पुलिस ने भाग दौड़ कर चार वर्षीय बालक को शकुशल बरामद करते हए शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सीसीटीवी की मदद से आसानी से फैल गई अन्यथा यह बच्चा शातिरों के हाथ बिक गया होता और इसकी किडनी आदि निकालकर बेच दी जाती। ऐसी घटनाओं से सावधान व सतर्क रहने की कोशिश करें अन्यथा शातिर कभी भी अपने मंशूबों को पूरा करने के लिए घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
नवीनतम समाचार