-
कुकर्म कुकर्मी नवयुवक ने गौ माता के साथ कुकर्म करने का किया प्रयास
Hathras Date : 08-07-2023 05:37:35हाथरस। गौ माता को धार्मिैक लोग आस्था के साथ पूजते हैं तथा 33 करोड़ देवी देवता विराजमान होने की बात भी कही गई है। और उस गौ माता को आज के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ मानते हैं उनके लिए जगह जगह गौ शालाओं की व्यवस्था कराई गई है तथा गौ माताओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के प्रावधान भी बनाये गये हैं। जहां पूरे प्रदेश में गौ माता के नाम पर इंग्लिश शराब पर भी टैक्स लगाया गया है जिससे गौ माताओं के लिए मद इकठ्ठा होता है और उनकी सुरक्षा में खर्च होता है। अब हम बात करें दूसरे पहलू की तो जलेसर रोड़ स्थित गांव ऐहन के रहने वाले एक नवयुवक ने एक ऐसी गन्दी हरकत कर डाली। जिसे देखकर हर कोई उस युवक को धिक्कारने लगा इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब एक वीडियो वायरल हुआ कि एक 14-15 वर्षीय युवक गौ माता के साथ कुकर्म करने का प्रयास कर रहा है। घटना की जानकारी जब थाना पुलिस को हुई तो थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
नवीनतम समाचार