-
ग्राउंड रिपोर्ट भाजपा की विशाल रैली में एकजुटता दिखाई दी
Hathras Date : 09-05-2023 04:24:47हाथरस। नगर निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम पढ़ाव में आज सपा, बसपा, भाजपा ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन खुलकर किया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन भूले बिछड़े सभी भाजपाई एक नजर आये पूर्व चेयर मैन आशीष शर्मा भी झण्डा लहरा लहराकर प्रचार कर रहे थे, मानो भाजपा की सुनामी आ गई हो। भाजपा की प्रत्याशी श्वेता चैधरी प्रचार वाहन पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय शहर विधायक अंजुला माहौर व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य नजर आ रहे थे सभी नगरवासियों से हाथ जोड़कर अपने लिए व अपने अपने वार्डों से भाजपा सभासदों के लिए वोट मांग रहे थे। सपा बसपा से भाजपा इसलिए भी मजबूत मानी जा रही है भाजपा ने सभी वार्डोे से अपने सभी प्रत्याशी खड़ेे किये हैं जबकि अधिकांश वार्डों से तो सपा बसपा ने अपने प्रत्याशी खड़े नहीं किये। इस बार भी लोग हाथरस नगरपालिका चेयरमैन के रूप में भाजपा का समर्थन कर सकते हैं। क्योंकि आज के भाजपा जुलूस से यह तो स्पष्ट हो गया कि अब भाजपा में अंदर कलह व विरोधाभास नहीं रहा है उसी का परिणाम है कि एक साथ सभी छोटे बड़े नेता दिखाई दे रहे हैं।
नवीनतम समाचार