Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • Breaking News दुल्हन के घर पहुंचने से पहले दूल्हा गिरफ्तार

    Hathras Date : 12-09-2023 05:17:52
    हाथरस। हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ इलाके के एक युवक को पुलिस ने शादी के दिन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद बाराती और घराती पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा के बड़े भाई से लड़की का निकाह कर दिया अलीगढ़ में शादी से पहले चोरी के मामले में दुल्हा गिरफ्तार। हाथरस जनपद के सिकंद्राराऊ निवासी फैसल की शादी 11 सितंबर को अलीगढ़ शहर के रोरावार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में होनी थी। सोमवार को शादी की लगभग सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। यहां देर शाम बारात हाथरस के सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ के लिए निकली थी। जैसे ही बारात हाथरस की सीमा को क्रॉस करते हुए अलीगढ़ जिला के एटा मार्ग के टोल प्लाजा पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने दूल्हे की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद पुलिस दूल्हे फैसल को पकड़  कर अकराबाद थाने ले गई। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद थाने पर बारातियों का जमावड़ा लग गया, लेकिन पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व अकराबाद थाना क्षेत्र के कासिमपुर में एक शराब के ठेके का ताला तोड़कर 35 पेटी शराब के साथ ही अन्य सामान चोरी कर बदमाश फरार हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया था। पुलिस इस घटना का खुलासा करने में जुटी थी। वहीं, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि शराब की दुकान में चोरी करने का आरोपी फैसल निवासी बड़ा मोहल्ला सिकंदराऊ हाथरस निकाह करने के लिए अलीगढ़ शहर के एक मोहल्ले में जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने अलीगढ़-एटा मार्ग स्थित टोल प्लाजा के पास से कार में बैठे दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंच गई। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद बाराती भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। दूल्हे के परिजनों ने छोड़ने की गुहार करने लगे। बताया जा रहा है कि दूल्हे के बड़े भाई चांद मिंया से दुल्हन का निकाह करा दिया गया।
  • नवीनतम समाचार
  • Breaking News खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट , आधा दर्जन महिला व पुरूष हुए घायल

  • Breaking नेकी की दुकान संस्था की हुई बैठक : संस्था द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं।