-
ग्राउंड रिपोर्ट सड़क हादसे में घायल हुए वरिष्ठ अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत
Hathras Date : 13-07-2023 05:12:36हाथरस। हाथरस में आगरा रोड पर एक सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ अधिवक्ता और रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील हाथरस के अध्यक्ष लीलाधर पिपपल एडवोकेट की मौत हो गई। उपचार के दौरान उन्होंने आगरा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिजनों में जहां कोहराममच गया वहीं अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव चंदपा निवासी 62 वर्षीय लीलाधर पिपपल एडवोकेट पुत्र गोपीराम 6 जुलाई की शाम को जब हाथरस तहसील से अपने घर जा रहे थे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार की रात करीब 3 बजे के लगभग उन्होंने इसी अस्पताल में उपचार के दौरान वहां दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही उनके घर पर कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह उनके शव को यहां लाया गया। वह रेवेन्यू बार एसोसिएशन की तहसील हाथरस शाखा के अध्यक्ष भी थे। अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जाहिर किया। वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश गौड़ और अन्य अधिवक्ता पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। इन अधिवक्ताओं ने उनके परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनके निधन की वजह से अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।
नवीनतम समाचार