हाथरस। पुरानी कलैक्ट्रैट स्थित चल रहे निर्माण कार्य को लेकर लोगों को जानकारी साझा न करने पर यह पता नहीं पड रहा है कि आखिर भवन किस विभाग से बनवाया जा रहा है? और क्या बन रहा है? यह बात स्पष्ट है कि यहां पर सासकीय स्कूल की भूमि है और निर्माण कार्य भी इसी सासकीय स्कूल का हो रहा है। सासकीय कार्याें की नियमावली में निविधा के साथ या स्पष्ट कर दिया जाता है कि ठेकेदार अपना नाम व संस्था का नाम तथा निर्माण कार्य होने वाले कार्य का पूरा विवरण कब से कब तक हो जाने के दिं0 एक बोर्ड पर लिखवाया जाना अनिवार्य होता है। जिससे आम जनता बोर्ड को पढ़ने के बाद भली भांति निर्माण कार्य के सम्बन्ध में समझ जाती है तथ यह कार्य कब तक पूर्ण होने वाला है यह भी समझ जाती है। इसलिए जो भी संस्था या ठेकेदार कार्य कर रहा है उसे बोर्ड लगाना चाहिए। बोर्ड पर सभी बिन्दुओं की जानकारी होनी चाहिए।