-
Breaking ठा0 श्री कन्हैया लाल जी महाराज के मेले के अध्यक्ष बने पवन पौरूष: विशेष रूप से मनाया जाता है ठाकुर जी का जन्मोत्सव
Hathras Date : 20-05-2024 05:22:38हाथरस (राजपथ ब्यूरो) हाथरस को ब्रज की देहरी का द्वार बताया गया है जहां समय समय पर ठाकुर जी के विशाल महोत्सव होते रहते है। ऐसा ही एक महोत्सव ठाकुर श्री कन्हैया लाल जी महाराज रूई की मंडी हाथरस में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव जन्माष्टमी के पर्व पर आठ दिनों तक हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें सर्वसमाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। इस मेला महोत्सव का अध्यक्ष हर साल की भंाति इस साल भी ठाकुर कन्हैया लाल जी महाराज के मंदिर परिसर में कमेटी द्वारा चुना जाता है। इस साल हुयंे चुनाव में पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल ने पवन सिंह पौरुष का नाम अध्यक्ष पद के लिये प्रस्तावित किया जिसे सर्व सम्मति से ठाकुर श्री कन्हैया लाल जी के जय घोंषों के साथ फूल माला पहनाकर मेला महोत्सव का अध्यक्ष चुना गया। पवन सिंह पौरुष ने मेला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी के सहयोग की अपेक्षा भी की। इस अवसर पर संरक्षक रमेश चन्द्र ब्रह्मचारी, सेवायत पं0 योगेश मिश्र, चन्द्र प्रकाश महेश्वरी, भगवान दास दाल वाले, पवन गुप्ता पूर्व सभासद, रिंकू अग्रवाल घी वाले, अमित गोयल, चेतन पं0 मनोज वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय सर्राफ , बौ0 देवेश कौशिक, लक्ष्मण वार्ष्णेय, अतुल वर्मा, संजीव वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
नवीनतम समाचार