हाथरस। हाथरस में शहर के मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर अमन और शांति के साथ ईद की नवाज अदा की गई। पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर नमाज अदा कर एक-दुसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। देशभर में शनिवार को ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए रोजेदार जुटने लगे। लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद उल फितर के अवसर पर हाथरस शहर के मुरसान गेट पर ईदगाह व अन्य ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चे भी नमाज पढ़ते दिखे साथ ही वह एक दूसरे के गले भी लगे। ईदगाह में मुफ्ती ने हजारो मुस्लिमो को ईद की नमाज पढ़ाई, इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। रमजान के पवित्र माह की समाप्ति के बाद ईद का त्यौहार पड़ता है। चांद दिखने के बाद बड़े ही जोश खरोश और उत्साह के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में देश के सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ईद उल फितर के त्यौहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी के भी जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या न खड़ी होने पाए। प्रेम तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्यौहार मनाया जाए।