Breaking News
https://dainikrajpath.in/single.php?p_id=22_06_23_04_34_07_10866
  • Breaking महिलाओं ने बंद-कमरे में पीटने का पुलिस पर लगाया आरोप

    महिलाओं ने बंद-कमरे में पीटने का
    उत्तर प्रदेश Date : 22-06-2023 04:34:07
    सीतापुर। सीतापुर में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची महिला फरियादियों के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता करने और उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
    महिलाओं का आरोप है कि मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को थाने में बैठा लिया। उसके बाद जब महिलाएं थाने पहुंची, तो थानाध्यक्ष ने मुंशी और सिपाही को बुलाकर महिलाओं को पट्टे से एक बंद कमरे में मारा-पीटा। पुलिस की इस बर्बरता के निशान महिलाओं के शरीर पर अभी भी झलक रहे हैं। महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
    मामला रामपुर मथुरा थाना इलाके का है। यहां बीती 18 जून की दोपहर नल के पानी को लेकर दो सगे भाई ओंकार और निरंकार के बीच मारपीट हो गयी। आरोप है कि इस मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को थाने में बैठा लिया। जब अगले दिन पीड़ित पक्ष की महिलाएं थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने गालियों से सभी महिलाओं को नवाजा।
    महिलाओं का आरोप है कि जब थानाध्यक्ष की इस करतूत का महिलाओं ने विरोध किया, तो थानाध्यक्ष ने महिलाओं को अपशब्द कहते हुए थाने में मौजूद मुंशी यादव और महिला आरक्षी रचना को बुलवाकर महिलाओं की बेहरहमी से कमरे में बंद करके पट्टे से पिटाई कर दी। पुलिस की इस बर्बरता के निशान महिलाओं के शरीर पर पड़े हुए है।
    इस मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में 107/116 की कार्रवाई करते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। थानाध्यक्ष की इस बर्बरता की कहानी अब एसपी कार्यालय पहुंच चुकी है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
  • नवीनतम समाचार
  • Breaking News दिनदहाडे शिक्षक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

  • Breaking News छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद, गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ाया, ड्राइवर की भी मौत, सुरक्षाबलों को रेस्क्यू करने जा रहे थे