-
नकली किन्नर नकली किन्नरों का बोलबाला अप्राकृतिक तरीके से बन रहे हैं किन्नरः अंग भंग करने में शामिल हैं झोलाछाप डाक्टर
Hathras Date : 22-07-2023 04:57:20हाथरस। जनपद में नकली किन्नरों की दिनों दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। इसी का परिणाम है कि नकली किन्नरों के कई गुट आमने सामने आकर एक दूसरे को जान से मारने पर आमादा हैं। कुछ किन्नर डान्स पार्टियों में महिला का वेष धारण कर डान्स करतें हैं। तथा कुछ किन्नर धार्मिक झांकियों में अपना प्रदर्शन करते हैंे। वहीं कुछ किन्नरों ने बधाई ग्रुप बना रखे हैं जो घर घर जाकर बधाई देते हैं। तथा शादी उत्सवों में भी बधाई देकर मोटा धन कमाते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार बधाई ग्रुप के कुछ माफिया किन्नर तो बच्चों के जन्म होने की बधाई के नाम पर दस हजार से लेकर 51 हजार रूपये तक की मांग करते हैं तथा सोने चांदी के आभूषण भी मांगते हैं। वहीं तीसरे ग्रुप के लोग बसों में ट्रेनों में पैसा मांगते हैं, तथा दुआयें देते हैं। लोगों का मानना है कि किन्नरों की दुआऐं लोगों को फलती हैं। इसलिए वह इस तरीके से भी बहुत कुछ धन कमाते हैं। तथा कुछ किन्नर ग्रुप भू माफिया के रूप में अपना वरचस्व कायम कर रहे हैं। यह लोग विवादित सम्पत्तियों को बहुत कम कीमत पर खरीदकर अच्छे दामों में बिक्री करते हैं। किन्नरों की जहां बढोत्तरी दिनों दिन देखने को मिल रही हैं वहीं कुछ राज की बात इन्हीं लोगों की जुबानी खुलासा होते सुना है सुनने में आया है कि अधिकांश यह किन्नर नकली हैं। प्राकृतिक किन्नर नहीं हैं। यह किन्नर आम जनता व पुलिस प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनकर खडें होने वाले हैं इन्होने आपराधिक जगत में भी अपना वर्चस्व बढा लिया है तथा अप्रकृतिक तरीके से सैक्स कारोबार भी चला रखा है। पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को इन किन्नरों की तरफ गम्भीरता से ध्यान देकर इनकी जांच करानी चाहिए। जांच का आसान तरीका इनके गुप्तांगों की एक्सरा फोटो निकालकर यह पता करना चाहिए यह प्राक्तिक किन्नर हैं या अप्रकृतिक तरीके से किन्नर बनाये गये हैं यदि अप्रकृतिक तरीके से किन्नर बनाये गये हैं तो यह अपराध है जैसा कि कुछ भीख मंगवाने वाले गु्रपों द्वारा बच्चों के अंग भंग कर बच्चों से भीख मंगाने का काम करते हैं। इसी तरह यह भी अंग भंग करके बधाई एवं भीख मांगने का काम करते हैं। कोई भी मर्द इनसे भिड़ने की भी कोशिश नहीं करता क्योंकि उसे अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ेगा। पूर्व में किन्नरों के दो गु्रप मनीषा किन्नर व उजाला किन्नर जो कि दोनों ही संदिग्ध स्थिति में किन्नर थे। जिन्होंनें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शश्न किया था उस वक्त के पुलिस अधीक्षक आज के राज्य मंत्री असीम अरूण थे। जिन्होंने किन्नरों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हए उनकी डाक्टरी परीक्षण कराने की बात कही जिस पर थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा इन्हें बागला अस्पताल में एक्स रे के लिए बुलाया गया। जिसमें किन्नरों के दोनों गु्रप अपने अपने घरों का ताला लगाकर रफू चक्कर हो गये थ्ंो। आज अलीगढ रोड स्थित नवल नगर कालोनी निवासी दीपक नामक किन्नर ने किन्नर ग्रुपों का खुलासा करते हुए कहा है कि एक गु्रप के लोग हमारे गुप्तांग का आपरेशन कराकर किन्नर बनाना चाहते हैं। जो अवैध व गैर कानूनी है। उसके चंगुल से बचाने की गुहार की है।
नवीनतम समाचार