-
Breaking हाथरस लोकसभा सीट से अनूप बाल्मीकि भाजपा प्रत्याशी घोषित: नाम के तय होने के बाद कयासों पर लगा विराम
Hathras Date : 24-03-2024 10:43:49हाथरस । लोकसभा सीट को पर भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर चल रहा इंतजार 24 मार्च की देर शाम को खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने अलीगढ़ जिले की विधानसभा खैर से विधायक अनूप बाल्मीकि पर भरोसा जताते हुए हाथरस लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।प्रत्याशी की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। हालांकि सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि को हाथरस लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं चल रहीं थी।बता दें कि जैसे-जैसे आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। सुरक्षित हाथरस लोकसभा सीट से सपा और उसके बाद बसपा द्वारा अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था, लेकिन भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। इसे लेकर यहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बैचेनी बनी हुई थी। यह बैचेनी 24 मार्च की देर शाम को खत्म हो गई। 23 मार्च को देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यहां प्रतयाशी की घोषणा को लेकर कयास जारी थे। सोशल मीडिया पर वाल्मीकि के नाम को लेकर चर्चाएं थीं। देर शाम प्रत्याशियों की सूची की घोषणा में हाथरस लोकसभा सीट से अनूप बाल्मीकि के नाम के तय होने के बाद कयासों पर विराम लगा। हाथरस से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अलीगढ़ जिले की गभाना तहसील के गांव रकराना के रहने वाले हैं। हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद परिवारिक स्थिति ठीक न होने के चलते पढ़ाई आगे नहीं चल सकी। वर्ष 2005 में अनूप बाल्मीकि ने सियासत में अपना पैर जमाने शुरू किए। पिसावा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोंकी, लेकिन 125 वोटों से हार गए। इसके बाद रकराना से 2010 में ग्राम प्रधानी का चुनाव जीता। 2012 में भाजपा ने खैर से विधायकी का टिकट दिया, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। 2017 के विधानसभा चुनाव पहली बार विधायक बने। इसके बाद दूसरी बार बसपा के प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। और फिर योगी सरकार में राजस्व राज्य मंत्री बने।
नवीनतम समाचार