Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • Breaking हाथरस पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा : नहीं रूके राहुल-प्रियंका गांधी, समर्थक हुए मायूस

    Hathras Date : 25-02-2024 04:16:12

    हाथरस।(व्यूरो राजपथ) अलीगढ़ से होते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज जनपद हाथरस में पहुॅची। राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेसीयों के अलावा जिले के समाजबादी पार्टी के पदधिकारी भी शामिल थे। सासनी में यात्रा को देखने वालों की भारी भीड़ लग गई शहीद पार्क पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का स्वागत होना था पर सासनी में काफिला किसी कारण वश नहीं रूका। जिससे सासनी में एकत्रित हुए समर्थकों में मायूसी छा गई और सभी घर लौट गए।अंबेडकर उत्थान पार्क में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी धरी की धरी रह गई। सासनी से हाथरस शहर में प्रवेश करते समय गाॅव नगला उम्मेद पर सैंकड़ो की संख्या में स्वागत के लिए कांग्रेसीजन उपस्थित थे। परन्तु वहां भी काफिला नही रूका। वही अलीगढ़ रोड स्थित गढ़ी तमना पर यात्रा के स्वागत के लिए अंबेडकर पार्क पर तैयारियां की गई थी। परन्तु राहुल गांधी नहीं रूके , जिससे समर्थकों को मायूसी हुई।भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा रोड स्थित शहीद स्मृति स्थल पर भी यात्रा का स्वागत जोर शोर से होना था। वही सैकड़ो की संख्या में स्मृति स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नेत्रत्व में स्वागत करने के लिए एकत्रित थें वहाॅ राहुल गाॅधी ने गाड़ी में से निकलकर हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन स्वीकार किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से राहुल गाॅधी जिन्दाबाद कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाये। कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी की फोटो अपने मोबाइल में कैद करने को लेकर होड़ दिखी।तत्पश्चात यात्रा का काफिला सादाबाद की ओर बढ़ गया। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद दिखा और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे व नगला उम्मेद वाईपास आगरा रोड ,नगला भुंस पर बैरीकेंटिग के साथ -साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

  • नवीनतम समाचार
  • Breaking भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से धोया : सीरीज पर जमाया कब्जा

  • Breaking ओयो हैप्पी स्टे होटल चलीं गोलियां मामले मै 1 आरोपी गिरफ्तार कब्जे से लाइसेंसी रायफल बरामद