-
Breaking पीएम मोदी ने 1500 रेलवे ओवरब्रिज अंडरपास का किया वर्चुअल उद्घाटन : मैन्डू राजपुर अंडरपास का हाथरस ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण।
Hathras Date : 26-02-2024 07:57:07हाथरस ।(दैनिक राजपथ)रेलवे के द्वारा 1500 से अधिक रेलवे अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण किया गया है। जिनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया। जिसके क्रम में हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे के द्वारा मैन्डू राजपुर पर बने अंडरपास का फीता काटकर लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे के द्वारा ज्यादातर रेलवे क्रॉसिंगों को खत्म कर अंडरपास बनाए जा रहे हैं, ज्यादातर पर यह कार्य पूर्ण हो चुका है और बाकियों पर कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर नगर पंचायत मैन्डू अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख हाथरस श्रीमती पूनम पांडे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह,,पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुनीता सिंह, सुमन गोला,भाजपा मंडल हाथरस जंक्शन मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह , विधानसभा संयोजक सतेन्द्र सिंह, आवीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आर सी गोला, मंडल महामंत्री महेश चंद्र वर्मा ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित बघेल, अनिल कुमार सिंह,पंकज कुशवाहा रमेशचंद्र कुशवाहा व रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
नवीनतम समाचार