Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • ग्राउंड रिपोर्ट नवनिर्वाचित चेयरमैन श्वेता चैधरी ने सभासदों सहित ली शपथ ,नगर पालिका चेयरमैन ने शपथ ग्रहण से पहले शहीदों को किया नमन

    Hathras Date : 27-05-2023 05:02:32

    हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष पद के चुनाव में श्वेता चैधरी भारी बहुमत से विजयी होने के बाद आज नगर पालिका अध्यक्ष और नव निर्वाचित सभासदों को एसडीएम सासनी विपिन कुमार शिवहरे ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह से पहले श्वेता चैधरी ने अपने पति पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के साथ शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर सभी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। शहर के आगरा रोड़ स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आज नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष स्वेता चैधरी और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। प्रदेश में 11 मई को नगर निकाय चुनाव हुए थे और 13 मई को मतगणना हुई थी। मतगणना के परिणाम में हाथरस से नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्वेता चैधरी को 23 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थी। इसके बाद शासन से सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदांे और मेयरों का शपथ ग्रहण कराने के लिए 26 व 27 मई के लिए आदेश आया था। इसी क्रम में आज हाथरस नगर पालिका द्वारा शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहोर, सिकन्दराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

  • नवीनतम समाचार
  • Breaking News बागला काॅलेज पर दो गुट आपस में भिड़े

  • दुःखद सूचना अन्तिम यात्रा:श्री विनोद कुमार कातिब: 13 अप्रैल सुबह 8 बजे निज निवास स्थान