-
Breaking News केशव प्रसाद मौर्या का हाथरस आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
Hathras Date : 27-09-2023 06:02:39हाथरस। आज हाथरस में उप मुख्यमंत्री उ0प्र0, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा एकीकरण उ0प्र0 शासन, लखनऊ केशव प्रसाद मौर्या के जनपद आगमन हुआ। जहां जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय, जनप्रतिनिधियों ने पुलिस लाईन में बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात् उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। मौर्या ने अपने काफिले के साथ गऊशाला स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 2ः20 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियेां के साथ बैठक की और जनपद की निमा्रणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उसके उपरान्त मेला श्री दाऊजी महाराजकिला हाथरस पहुंचे जहां मेला दाऊजी महाराज के दर्शन किये। इसके बाद दोपहर 4ः30 बजे पुलिस लाइन एटा के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक, देवेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, परियोजना निदेशक राजेश कुरील, उप जिलाधिकारी सदर रवेन्द्र कुमार, डी0सी0 मनरेगा आशोक कुमार, सासंद राजवीर सिंह दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व विधायक सदर हरीशंकर माहौर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम समाचार