-
Breaking महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया जिला अस्पताल का किया निरीक्षक : सीएमएस से मुलाकात कर मरीजों का जाना हाल
Hathras Date : 27-09-2024 05:57:26हाथरस। जनपद के जिला अस्पताल सुर्खियों में रहता है जिसको लेकर महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा के पास पीछे काफी दिन से शिकायत पहुंच रही थी की जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा खुलेआम लिखी जा रही है साथ ही डॉक्टरों द्वारा मरीजों से सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। जिसको को लेकर महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने शुक्रवार को सुबह अचानक पहुंच के जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सूर्य प्रकाश और महिला अस्पताल की सीएमएस से मुलाकात कर मरीजों व बच्चा वार्ड में घूमकर हाल जाना जिसको लेकर जिला अस्पताल में बहुत सारी खामियां मिली। जिसको सुधार करने के लिए सीएमएस डॉ सूर्य प्रकाश व महिला सीएमएस से कहा गया। वही मिली मरीजों की शिकायत का तत्काल निस्तारण कराते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी। वही महिला अस्पताल में कुछ महिला मरीजों ने पैसे लेकर अल्टासाउंट करने का आरोप लगाया मगर महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने तत्काल महिला अस्पताल के रूम no 23 की तैनात डॉक्टर भारती गोयल से मामले की जानकारी कर समस्या का समाधान कराया। वही महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा के संगठन की मंजू देवी, प्रेमवती देवी, राधा, आदि तमाम महिलाए मौजूद थी। महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने महिला वार्ड के एक एक वार्ड को चेक कर गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल जाना वही हाल ही जन्मे बच्चों के वार्ड को देखा और तैनात डॉक्टर से जानकारी ली।
नवीनतम समाचार