-
हनी ट्रैप हनी ट्रैप की बारदातें लगातार बढ़ रही है, पुलिस प्रशासन ध्यान दें ,समय पर पुलिस प्रशासन सर्तक न हुआ तो घटनाएं तेजी से बढ़ेंगी
Hathras Date : 28-06-2023 05:25:37हाथरस। जनपद में हनी ट्रैप की बारदाते लगातार वढ़ रही है। हनी ट्रैप चलाने वाले गिरोह के शातिर लोगों ने नगर सेठों के पुत्रों को अपने मकड जाल में फसा रखा है। अपने आप को जाल में फसा समझने के कारण लाखों रूपये महीनों की चैथ गैंग के सदस्यों को दे रहें है। यह लोग अपने मकड जाल में जहां अब तक बडे़-बडे़ लोगों को फंसा रहे थे। अब छोटे व गरीब परिवार के लोगों को फसाकर दोहन करने का काम कर रहे हैं। आज बहुत सी घटनाएं आत्महत्या के रूप में सुनने को मिल जाती है। उसके पीछे असल राज छिपा का छिपा रह जाता है। लोग समझने लगते है कि गृह कलेश के चलते व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। उत्तर प्रदेश की पुलिस पर एैसे गिरोह को पकडने के लिए बडे़-बड़े जिलों में तो व्यवस्था है लेकिन छोटे जिलों में कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। यदि कोई व्यक्ति अपनी साथ हुई घटना को ब्यौरा लेकर थाने पहुंचता है तो पुलिस उससे ही पहले वह सब कुछ पुछताछ शुरू कर देती है जिस लोक लाज की वजह से हनी ट्रैप को शिकार पहले से ही चैथ वसूली की शिकार होता चला आ रहा होता है। सबसे पहले पुलिस पुछती है तुम्हारी उम्र कितनी है? यदि व्यक्ति 50 वर्ष व उससे अधिक उम्र का है तो उसको इस तरह जलील करती है कि वह खुद ही शर्मिंदा होकर आत्महत्या कर लंे। इन संगठित गिरोहों के लिए पुलिस प्रशासन को स्पेशल फोर्स का गठन करना चाहिए। जिससे यह अपराध रूक सकें। अन्यथा आत्महत्या जैसी घटनाएं बडी संख्या में पहुंच जाएगीं। तब जाकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाना सफलता की बात नहीं होगा।

नवीनतम समाचार