-
Breaking कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका : पुलिस प्रशासन के साथ हुई तीखी नोक झोंक
Hathras Date : 31-07-2024 07:00:05हाथरस। लोकसभा में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उसे उनकी जाति पूछे जाने पर नाराज कांग्रेसियों ने आज अनुराग ठाकुर का पुतला फूका । अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेसियों जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर एकत्रित हुए वहां से शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचकर अनुराग ठाकुर और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अनुराग ठाकुर का पुतला फुका पुतला फूंकने के दौरान काफी पुलिस बल कार्यक्रम स्थल के समक्ष एकत्रित हो गया कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की तीखी नोक झोक के उपरांत से पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया और भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि उनके नेता मर्यादा में रहकर बात करें और जब तक लोकसभा स्पीकर और भाजपा अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तब तक कांग्रेस पार्टी इसी प्रकार आंदोलन करती रहेगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम,पंडित अविनाश चंद पचौरी, ठाकुर कृपेंद्र सिंह चौहान,योगेश कुमार ओके, सत्य प्रकाश रंगीला, कृष्ण गुप्ता, बीना गुप्ता,आमना बेगम, मुन्नी देवी, हरिशंकर बर्मा,रोशन लाल वर्मा, विष्णु कुमार ,कपिल नरूला, सत्यम वशिष्ठ, आरके राजू नेता, चौधरी उदल सिंह, हरेंद्र बघेल, संतोष उपाध्याय, हकीम चौधरी, बाबू वाल्मीकि, मनीष दीक्षित एडवोकेट,संजय कप्तान आदि मौजूद रहे।
नवीनतम समाचार