-
ग्राउण्ड रिपोर्ट पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि
Hathras Date : 02-09-2023 05:21:54हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव बामोली में आज पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर वहां जिले भर के काफी राजनेताओं और काफी ग्रामीणों का जमावड़ा लगा। सुबह से ही गांव बामोली में आसपास के काफी तादाद में लोग एकत्रित होने शुरू हो गए। इन लोगों ने वहां पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए और वहां आयोजित हवन यज्ञ में आहुतियां दी। राजनेताओं व वहां पहुंचे लोगों ने अपनी स्मृतियां ताजा की। लोगों ने आज अपने नेता को याद किया। दोपहर तक काफी तादाद में ग्रामीण एकत्रित थे और पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ जमा थी। इस मौके पर उनकी पत्नी वह जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय के अलावा काफी राजनेता और ग्रामीण मौजूद थे। पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा भाजपा केजिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंद्राराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत के कई सदस्य और काफी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने का यह सिलसिला आज आज डेड शाम तक जारी रहेगा। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि रामवीर उपाध्याय का निधन पिछले साल आज के दिन ही हुआ था। रामवीर उपाध्याय अलीगढ़ और आगरा मंडल में काफी प्रभावशाली नेता थे। अब बहुजन समाज पार्टी की सरकार में चार बार ऊर्जा मंत्री रहे। इसके अलावा वह बसपा के शासनकाल में परिवहन मंत्री भी रहे थे। कई बार में विधायक भी रहे। उनके प्रयास से ही वर्ष 1997 में बसपा के शासनकाल में हाथरस जिला बना था।
नवीनतम समाचार