Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • ग्राउंड रिपोर्ट जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं हैं आधी अधूरी, दिमागी मरीज व हार्ट अटैक वाले मरीजों के लए सुविधा के नाम पर शून्य

    Hathras Date : 05-06-2023 05:02:18
    हाथरस। जनपद हाथरस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था में भले ही स्वास्थ्य मंत्री अच्छे-अच्छे उपकरण जैसे अल्ट्रसाउण्ड सिटी स्कैन आदि भेज चुके है लेकिन न्यूरो सर्जन व न्यूरो फिजीशियन के न होने से व्यवस्था आधी अधूरी है। 100 बैड के हाॅस्पीटल में महज छोटी-छोटी बीमारियों का ही इलाज हो पाता है। यदि किसी व्यक्ति को हार्ट हटैक हो जाए तो भी यहां उपचार के लिए उपकरणों की बात तो दूर डाॅक्टर तक उपलब्ध नहीं है। उस समय हाथरस के इस हाॅस्पीटल की इमरजैन्सी सेवा की पोल खुल जाती है जब कोई मरीज हार्ट से सम्बन्धित या दिमाग से सम्बन्धित हाॅस्पीटल में आता है तो उसे केवल और केवल रैफर स्लिप के अलावा और कुछ नहीं मिल पाता। स्वास्थ्य के तौर पर बड़ी-बड़ी बाते तो राजनीतिक स्तर पर की जाती है। लेकिन आॅपचारिकता पूरी करने वाले इस जिला चिकित्सालय से दिमागी सम्बन्धी व हार्ट सम्बन्धी मरीजों को अलीगढ़ व आगरा के लिए ही रैफर कर दिया जाता है। जबकि हाथरस जनपद को लम्बे समय बाद भी हाथरस जनपद का असली स्वरूप नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग में आज किसी आॅपरेशन की व्यवस्था नहीं है। पूर्व में आॅखों के हरिआई हाॅस्पीटल में आॅखांे के लिए आॅपरेशन हुआ करते थें आज तो जनपद बनने के बाद यह सेवा भी समाप्त हो गई है। आज कल तो महज आॅपाचारिकताओं को पूरा करते हुए सीएमओ व सीएमएस खाना पूर्ति कर रहे है। आम जनता को किसी गंभीर बीमारी से लडने के लिए न तो कोई सुविधा है ओर नही डॅाक्टर हैं। रही बात महिला सिंगारी हाॅस्पीटल की तो कुछ हद तक तो व्यव्स्था में सुधार आया है लेकिन आॅपरेशन की व्यवस्था यहां भी नहीं है। इसलिए नगर के गणमान्य लोगों का कहना है कि आज तक की रातनीतिक हाथरस वालांे को राश नही आई है। यदि हाथरस की राजनीतिक प्रभावशाली होती तो स्वास्थ मंत्री द्वारा इमरजैन्सी में आॅपरेशन की व्यवस्था अवश्य करा दी जाती। हार्ट अटैक के लिए जनपद में केवल एक मात्र डाॅक्टर प्राइवेट रूप में है जिसे लोग हार्ट का डाॅक्टर मानते है बाकि तो सभी मल्टीस्पेलिस्ट है। ऐसी स्थिति में हाथरस के सासंद, हाथरस के विधायक, हाथरस के चेयरमैन, हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष को एक स्वर से स्वास्थ मंत्री के लिए आवाज उठानी चाहिए तथा उनसे कहकर यहां आॅपरेशन आदि के साथ साथ अच्छे डाॅक्टरों की व्यव्स्था करानी चाहिए तब जाकर हाथरस के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। केवल मशीन लाकर रख देने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी नहीं हो सकती।
  • नवीनतम समाचार
  • Breaking कोर्ट परिसर में पति-पत्नी में हुई मारपीट: फैमिली कोर्ट पर तारीख पर आए थे दोनों

  • Breaking नेकी की दुकान संस्था की हुई बैठक : संस्था द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं।