Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • Breaking भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 45 वाँ स्थापना दिवस : झंडारोहण और विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

    Hathras Date : 06-04-2025 03:59:53

    हाथरस। गौशाला रोड स्थित आज भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इस आयोजन में पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण व नमन करने के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के द्वारा किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की, मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश चंद्र आर्य रहे, रमेशचंद्र आर्य, एवं भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आहावन किया, इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री एस पी एस चौहान ने पूर्व में भाजपा के किए गए कार्यों व इतिहास को गिनाया सशक्त व समृद्ध भारत बनाने पर चर्चा हुई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है जो स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर है, वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। विधायक सदर अंजुला माहौर ने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर ले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकते जिस प्रकार से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन जन से जुड़े हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं उससे साफ दिखता है कि आने वाले चुनावों में एक बार फिर भाजपा की सशक्त सरकार बनेगी, इस अवसर पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना ने कहा हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कि हम भाजपा को 45 वर्ष पूर्ण करते हुए 46वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है इन 45 वर्षो में कार्यकर्ताओ की मेहनत और लगन की बदोलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है इसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस को एक पर्व के रूप में मनाते है, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाये दी, इस मौके पर रूपेश उपाध्याय, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, प्रेम सिंह कुशवाहा, हरीश सेंगर, राम कुमार माहेश्वरी, भूपेंद्र कौशिक, एस पी एस चौहान, मूलचंद वार्ष्णेय, तपन जोहर,एशियाड कुलश्रेष्ठ, राजेश सिंह गुड्डू, संजीव जादोन दम्वेश चक,नीरेश कुमार सिंह, सुनीत आर्य, सुनीता वर्मा, प्रदीप सिंह, चरण सिंह सागर, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान आदि सहित सेंकडो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

  • नवीनतम समाचार
  • ग्राउंड रिपोर्ट जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा किया गया वार्षिक निरीक्षण

  • Breaking इंद्रदेवश्वरानंद महाराज ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का किया वर्णन : सुनकर भक्त हुए भाव-विभोर