-
Breaking मूलचन्द वार्ष्णेय बने भाजपा के नये शहर अध्यक्ष: हाथरस जिले के 15 मंडलों के अध्यक्ष किए मनोनीत
Hathras Date : 07-01-2024 03:56:04हाथरस ! भाजपा में संगठन में फेरबदल शुरू हो गया है। संगठन के आगामी अभियानों और लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह फेरबदल किया जा रहा है। पिछले साल भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद पर शरद माहेश्वरी को मनोनीत किया था। अब जिलाध्यक्ष ने हाथरस जिले के 15 मंडलों के अध्यक्ष मनोनीत किए हैं।जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंडल हाथरस में मूलचन्द वार्ष्णेय, हाथरस जंक्शन में राजपाल सिंह, सासनी में ध्रुव शर्मा, मीतई में नीरेश कुमार सिंह, रूहेरी शिवदेव दीक्षित को मनोनीत किया है। सादाबाद में डा. अंकुर गौड़, मुरसान हम्वीर सिंह जाट, सहपऊअंशुल शर्मा, बिसावर लक्ष्मण सिंह कुरसंडा– राजेंद्र सिंह धाकरे, सिकंदराराऊ में मुकुल गुप्ता, अगसौली में योगेश परमार, हसायन में दीपक उपाध्याय, ऐहन में ओजवीर सिंह राणा और पुरदिलनगर में सचिन दीक्षित को पार्टी का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पार्टी में स्थानीय स्तर पर और फेरबदल होगा।भाजपा के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि सभी नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। वह पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें।
नवीनतम समाचार