-
हत्याकांड दो दिन पूर्व हुए संजय हत्याकांड में आरोपी पुलिस की पकड से दूर
Hathras Date : 07-07-2023 05:43:43हाथरस। हाथरस में हुए सजंय कुमार एसी मैकेनिक हत्याकांड में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस रंजिश व प्रोपर्टी से सम्बन्धित विवाद को लेकर भी जांच कर रही है। व संजय के करीबी या पार्टनर रहे लोगों पर भी पुलिस की निगाह बनी हुई है। पुलिस लगातार हमलावरों की पहचान का प्रयास भी कर रही है। हत्या की मुख्य वजह प्रोपर्टी का विवाद माना जा रहा है। पूर्व में संजय ने मौना ठाकुर कि खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा जो बाइक मौके से बरामद की गई थी वह अतरौली के सुरेंद्र चैधरी के नाम पर थी। पूछताछ करने पर सुरेंद्र ने बताया कि उसने यह बाइक 1 साल पहले ही बेच दी थी। वुधवार को दो हमलावरों द्वारा संजय को दिन दहाडे गोली मार दी गई थी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हत्या के जल्द खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय ने एसओजी टीम, थाना पुलिस व सर्विलांस टीम को लगा दिया है। मामले में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा के अनुसार हत्या के मामले में सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पुलिस की पकड में होगें।
नवीनतम समाचार