Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • Breaking सड़क किनारे मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, हत्या की आशंका

    Hathras Date : 14-10-2024 06:21:52
    हाथरस (राजपथ ब्यूरो) सादाबाद के विसावर क्षेत्र में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव शरीर पर मिले गोलियों के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।  कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसावर के पास चकरोड के किनारे रविवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर का शव मिला। शव की पहचान नगला शक्ति निवासी 31 वर्षीय हरेंद्र के रूप में हुई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना जब कोतवाली सादाबाद पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर कई गोलियों के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, सीओ हिमांशु माथुर और कोतवाली सादाबाद की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर था। उसे पर कई मुकदमे दर्ज थे। उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही उसको किसने मारा, यह भी पता किया जा रहा है। जिसके संबध में  हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला छत्ती में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। आशंका है कि उसकी हत्या गोलियों से की गई है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हरेंद्र के भाई सुरेंद्र ने बताया कि हत्या की धमकी देने वाला आरोपी सुरेंद्र पुत्र लोकमन है, जिसने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हरेंद्र को 13 अक्टूबर तक जान से मारने की धमकी दी थी। सुरेंद्र, बबलू उर्फ नरेंद्र, मुकेश और बबलू के भांजे राजा पर हत्या का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि आरोपियों ने हरेंद्र का मोबाइल फोन भी लूट लिया। अब पुलिस सभी आरोपियों की सरगर्मी से  तलाश कर रही है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है और लोगों में भय का माहौल बना रही है। पुलिस ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
  • नवीनतम समाचार
  • छेड़छाड़ किशोरी से छेड़छाड़ करना होमगार्ड को मंहगा पडा ,परिजनों ने की पिटाई

  • Breaking मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत: महिला शक्ति केंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया