-
ग्राउंड रिपोर्ट नगर के विभिन्न मंदिरों में आज नन्दोत्सव की रही धूम
Hathras Date : 08-09-2023 05:32:41हाथरस। नगर में जगह जगह नन्दोत्सव का उत्सव मनाया जा रहा है गोपाल जी के जन्म के उपलक्ष्य में आज नगर के विभिन्न मंदिरों में आज नन्दोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है इसी क्रम में घण्टाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर में नन्दोत्सव का आयोजन किया गया जहां भक्त जनों द्वारा कीर्तन व भगवान के जन्म के उपलक्ष्य में खिलोने आदि लुटाये गये। वहीं मंदिर पर नंद बाबा के स्वरूप में गोपाल जी को लेकर नाच गाना आदि के साथ बधाई गीत गाये गये। वहीं ठा0 मुरली मनोहर जी महाराज बगीची चक्रधारी पर नन्दोत्सव के साथ रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया जा रहा है वहीं रूई की मण्डी स्थित ठा कन्हैया लाल जी महाराज का नन्दोत्सव भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसमें श्री मद् भागवत कथा में आज नन्दोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें भक्तों को खीर प्रसादी का वितरण किया जायेगा।
नवीनतम समाचार