हाथरस। 11 मई को हाथरस में होने वाले नगर निकाय में मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर मतदाता, प्रत्याशी अपनी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम अर्चना वर्मा ने डीपीआरओ सुबोध जोशी को कंट्रोल रूम का प्रभारी नामित किया है। जिले के सभी 9 नगर निकाय में अगर किसी मतदाता या किसी प्रत्याशी को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह अपने क्षेत्र के अंतर्गत दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकता है। जिला अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि मतदाता या उम्मीदवार किसी को भी समस्या आती है तो वह दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराएगा। कंट्रोल रूम मैं तैनात अधिकारी व कर्मचारी तत्काल उसकी समस्या के समाधान कराएंगे। हाथरस - 05722227041, 05722227042, 05722227043, 05722227044, मुरसान व मेंडू-05722227045, सिकंदराराऊ-05722227046, हसायन व पुरदिलनगर-05722227047, सादाबाद-05722227048, सहपऊ-05722227049, सासनी-05722227076।