-
ग्राउंड रिपोर्ट अब बहुर सकते हैं हाथरस जलेसर रोड के दिन , सीएम योगी से मिले जनप्रतिनिधि
Hathras Date : 10-07-2023 05:48:39हाथरस। जलेसर रोड़ को लेकर ग्राम भिलोकरी के गण मान्य नागरिक 26 दिन से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को अब मुख्यमंत्री लेवल पर विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, अंजुला माहौर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व हाथरस के प्रभारी मंत्री असीम अरूण जलेसर रोड़ की समस्या से अवगत कराने हेतु मुख्य मंत्री से मिले और उन्हें बताया कि जलेसर मार्ग का चैड़ीकरण/सुदृढीकरण को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मंत्री असीम अरुण व सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने मुख्यमंत्री से हाथरस-जलेसर मार्ग का जल्द जल्द से चैड़ीकरण/ सुदृढीकरण हेतु अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया।
नवीनतम समाचार