Breaking News
https://dainikrajpath.in/single.php?p_id=10_11_23_03_16_54_61376
  • Breaking धनतेरस पर गुलजार हुए हाथरस के बाजार: बिगड़े मौसम में भी बाजारों में जमकर कर रहे खरीदारी

    धनतेरस पर गुलजार हुए हाथरस के बाजार:
    Hathras Date : 10-11-2023 03:16:54

    हाथरस ! नगर में दीपावली के त्योहार के चलते ग्राहकों के स्वागत करने के लिए बाजार सज गए हैं। व्यपारियों ने अपनी दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया है। रंग बिरंगी झालर लाइट व घर को और प्रतिष्ठान को सजाने के समान से सजा दिया है। बारिश व बिगड़ा मौसम भी लोगों के खरीदारी के उत्साह पर कोई असर नहीं डाल रहा है।बर्तन की दुकान से लेकर ज्वेलर्स, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, गिफ्ट आइटम व मिठाई की दुकान सज गई है। ग्राहक आने शुरू हो गए हैं। इस बार दुकानदारों को धनतेरस पर बाजार में खूब धन वर्षा की उम्मीद है।दरअसल एक तरफ जहां पूरे देश में दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाने के लिए तैयारी जोरों से चल रही हैं। इसी कड़ी में हाथरस जिले के बाजार भी दुल्हन की तरह सज गए हैं। ग्राहक आने शुरू हो गए हैं। बाजार में नए-नए किस्म के आइटम भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे है।आज धनतेरस का पर्व है। जिसके चलते हाथरस शहर के बाजार रंग बिरंगी रोशनी से सजे हुए है। बाजार में रंग बिरंगी झालर, कंदील, सजावट व गिफ्ट की दुकान के स्टॉल आदि भी सज गए हैं। सजावट के समान गिफ्ट आइटम, मिठाई, बर्तन, ज्वेलर्स, कपड़े की दुकान सहित कई तरह की दुकाने रंग बिरंगी रोशनी से सज गई।धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहकों ने काफी दिन पहले बुकिंग कर ली थी। धनतेरस पर शुक्रवार को डिलीवरी लेकर जाएंगे। स्कूटी बाइक कार ट्रैक्टरों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। शोरूम मालिकों ने ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो इसके पूरे इंतजाम किए हुए हैं।साथ ही बाजार में भारी भीड़ के मद्दे नजर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चाक चौबंद किये है। मुख्य बाजारों तक ई-रिक्शा व कार की आवाजाही पर रोक लगा दी है। साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

  • नवीनतम समाचार
  • Breaking 112वॉ विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में विभिन्न कार्यक्रमों: के आयोजन हेतु प्राप्त आवेदनों के संबंध में हुई बैठक

  • Breaking News प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई मौत , ससुराल वालों पर लगाया गया मारपीट का आरोप, प्रसूता और नवजात दोनों का कराया गया पोस्टमार्टम