-
Breaking जनपद के राशन विभाग ने उड़ाई मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां: 2 दिन बीतने के बाद भी जनपद के लोगो को नहीं मिला राशन
Hathras Date : 12-07-2023 04:20:29हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दो दिन पहले एक आदेश जारी किया गया था की उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को दस जुलाई से बाइस जुलाई तक राशन वितरण किया जाए। उसी आदेश का अनुपालन करते हुए उत्तर प्रदेश के राशन डीलरो ने राशन वितरण शुरू कर दिया। वही उत्तर प्रदेश के ही जनपद हाथरस में राशन विभाग के निरंकुश अधिकारियों व कोटा ठेकेदार ने मिलकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को ताक पर रखकर राशन वितरण शुरू नही कराया गया। जिससे जनपद की जनता में राशन डीलरो व राशन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा पनप रहा। अब देखना होगा की राशन विभाग के अधिकारी आखिर कब तक मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाएंगे धज्जियां ? जनपद के एक राशन डीलर ने नाम व पता ना छापने की शर्त पर बताया की राशन विभाग के अधिकारियों व कोटा ठेकेदार द्वारा काफी दिनों से शहर में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मगर अभी तक अधिकारियों पर लगाम नहीं लग पा रही जनपद की जनता उत्तर प्रदेश सरकार की डेट आने के बाद हम राशन डीलरों को खरी खोटी सुनाती है उल्टा-सीधा आरोप लगाती है।

नवीनतम समाचार