-
सूचना महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर।
Hathras Date : 12-07-2023 04:28:22हाथरस !राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार महिलाओं को संविधानिक और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, अजय कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 14 जुलाई, 2023 से 31 जुलाई, 2023 तक जनपद हाथरस की तहसील सासनी में दिनांक 14 जुलाई, 2023 दिन शुक्रवार, तहसील हाथरस में 19 जुलाई, 2023 दिन बुद्धवार, तहसील सादाबाद में दिनांक 26 जुलाई, 2023 दिन बुद्धवार एवं तहसील सिकन्द्राराऊ में दिनांक 31 जुलाई, 2023 दिन सोमवार को प्रातः 11ः30 बजे से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, महिला चिकित्सक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना व नामित अधिवक्ता एवं रिर्सोस परशन द्वारा विभिन्न कानूनों की जानकारी जनमानस को उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे महिलाऐं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें।
नवीनतम समाचार