-
Breaking News तीन बच्चों की मां आशिक के संग फरार , बेचारा बनकर रह गया पति सुभाष
Hathras Date : 13-07-2023 05:08:46हाथरस। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश गंज संतोषी गली निवासी एक तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार संतोष नामक व्यक्ति की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 06 वर्ष पहले गंजद्वारा की एक लड़की के साथ हुई थी। जिससे तीन बच्चों ने जन्म लिया। बेचारा सुभाष फैक्टीªयों में मेहनत मजदूरी करने जाया करता था। और पीछे से आशिक सुरजीत नामक व्यक्ति घण्टों-घण्टों अकेलेपन का फायदा उठाता था उसी का परिणाम कि तीन बच्चों की मां को नदरई निवासी सुरजीत सिंह बहला फुसला कर ले गया। इस बात की शिकायत महिला के पति सुभाष ने थाना कोतवाली पहुंचकर तहरीर के माध्यम से दी है। जिसपर थाने में तैनात दरोगा जी ने अपने मोबाइल फोन से सुरजीत के पिताजी के मोबाइल फोन को लिंक किया और उन्हें सूचना दी है कि तुम्हारे पुत्र के खिलाफ मेरे पास तहरीर आई है। उक्त के संबंध में सुरजीत सिंह को क्या कहना है। 24 घण्टे के अंदर आकर हमें सूचित करे। अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बेचारा बना बैठा सुुभाष अपनी समस्या से ज्यादा अपने बच्चों की समस्या बताने लगा। जब उससे उसके मिलने वालों ने यह कहा कि ऐसी महिला को अपने घर रखना है तुझे। तो वह बोला महिला को रखना मेरी मजबूरी है क्योंकि छोटे-छोटे बच्चों को मैं किसतरह पालूंगा। क्योंकि बच्चों को प्यार मां ही दे सकती है। इस पूरे प्रकरण में यदि कोई दोषी है तो वह है। सुरजीत जो कि शादी से पूर्व ही महिला के साथ प्रेम लीला करता चला आ रहा था। आखिरकार वह अपनी लुभानी बातों में महिला को लेकर उड़ा ले गया।
नवीनतम समाचार