Breaking News
https://dainikrajpath.in/single.php?p_id=14_11_23_03_37_22_40993
  • Breaking राया के पटाखा बाजार अग्निकांड में झुलसे हाथरस के दो भाइयों की मौत: बहनाेई की मदद के लिए गए थे भाई, मिली मौत

    राया के पटाखा बाजार अग्निकांड में झुलसे हाथरस के दो भाइयों की मौत:
    Hathras Date : 14-11-2023 03:37:22
    हाथरस। मथुरा के राया के पटाखा बाजार में भीषण अग्निकांड में झुलसे हाथरस निवासी दो भाइयों की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत गई। दोनों की मृत्यु की खबर से गांव में चीखपुकार मच गई।दो बहनाेइयों ने राया में पटाखे की दुकान लगाई थी। इसी में हाथ बटाने के लिए तीनों भाई राया गए थे। हादसे में पांचाें लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से दो की मृत्यु हो गई। अन्य का उपचार आगरा में चल रहा है।
    राया में लगी थी पटाखाें की दुकान
    हाथरस जनपद के मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी सुल्तान सिंह का परिवार मेहनत मजदूरी करता है। उनके छह बेटे ठाकुरदास, महेश, पूरन सिंह, सुशील, अनिल और रजत थे। सुल्तान सिंह की दो बेटियाें के शादी मथुरा के नौझील क्षेत्र के बाजना निवासी दो भाइयों योगेश और योगेंद्र से हुई है। योगेश और योगेंद्र ने राया में पटाखों की दुकान लगाई थी। इसी में हाथ बंटाने के लिए उन्होंने साले ठाकुर दास, सुशील और अनिल को बुला लिया था।
    दिवाली से पहले लगी थी आग

    राया में दीपावली पर पटाखों के बाजार में आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए थे। इनमें ठाकुरदास, सुशील सिंह, अनिल और उनके बहनोई योगेश और योगेंद्र भी शामिल थे। सुशील की आगरा में और ठाकुरदास की दिल्ली के सफदरजंग हास्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर पर स्वजन आगरा और दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में शव आने के इंतजार है।ठाकुर दास की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे निक्की, हिमांशी और भानु हैं। पत्नी का भी रोराेकर बुरा हाल है। वहीं सुशील अविवाहित था। उनकी मां की भी नौ माह पहले कैंसर के कारण मौत हो चुकी है।

  • नवीनतम समाचार
  • ग्राउंड रिपोर्ट प्रशासन ने चुनावों को लेकर जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मतदाता व प्रत्याशियों की समस्याओं का तुरंत होगा निस्तारण

  • ग्राउंड रिपोर्ट मैन्डू नगर पंचायत चेयरमैन व 11 सभासदों ने ली शपथ