-
ग्राउंड रिपोर्ट बागला काॅलेज में स्थापित आर ओ व चिलर प्लांट का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
Hathras Date : 15-07-2023 05:22:57हाथरस। बागला इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा स्थापित आर ओ तथा चिलर प्लांट का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की गरिमामई उपस्थिति में किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने बताया कि 14वें वित्त के अंतर्गत स्थापित यह आर ओ तथा चिलर प्लांट 500 लीटर प्रति घंटा की क्षमता का है जिससे विद्यार्थियों को शुद्ध जल तथा गर्मियों में शुद्ध के साथ था शीतल जल पीने के लिए उपलब्ध रहेगा विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर तथा पटका पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने विद्यालय में आर ओ प्लांट स्थापित करने के लिए नगर पालिका को धन्यवाद दिया पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि विद्यालय की नगर पालिका से संबंधित अन्य आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा और जो भी विकास कार्य संभव होंगे वह सभी कराए जाएंगे इस अवसर पर उपस्थित लोगों में जितेंद्र सिंह रामकुमार उपाध्याय अरविंद चैहान सत्य प्रकाश संजीव चैधरी ज्ञानेंद्र यादव वसंत कुमार कमलेश नीलम उपाध्याय चंद्रगुप्त मौर्य प्रताप सिंह श्याम अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम समाचार