Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • ग्राउंड रिपोर्ट हाथरस के राजा दयाराम रहे हैं इतिहास पुरूष , उनके कार्यकाल में उनके द्वारा चलाये गये सिक्कों की बहुत वैल्यू थी

    Hathras Date : 17-07-2023 04:53:44
    हाथरस। इतिहास पुत्र हाथरस के राजा दयाराम अपनी रिहासत अपने ही सिक्कों का प्रचलन रखा करते थे। राजा दयाराम की  हाथरस की छपैटी में टकसाल थी। जहां राजा अपने सिक्के ढलवाया करते थे। राजा दयाराम के सिक्के काॅपर व पीतल के हुआ करते थे। दयाराम की साख इतनी मजबूत थी कि आसपास के स्टेटों में उनके सिक्कों का आदान प्रदान किया जाता था। इन सभी बातों से ऐसा प्रतीत होता है हाथरस के राजा दयाराम बहादुर व सहासी तो थे ही वह एक अच्छे रियासती राजा भी थे। राजा दयाराम ने अपने महल की सौन्दर्यता इतनी अधिक बना ली थी कि आसपास के ही नहीं दूर दराज से भी राजा महाराजा आते थे और हाथरस की रियासत को निहारते थे। आज जो हमें टीले के रूप में दिखाई देते हैं वह दयाराम कार्यकाल में टीले नहीं बल्कि ऊंची-ऊंची गुंबदें थी। और वहां तोपें लगी रहती थी। तथा तोपची हर समय तैनात रहा करते थे। जिससे कोई भी दुश्मन अचानक आक्रमण करे तो उसे मुंहतोड़ जबाव दिया जा सके इन तोपचियों में राजा दयाराम के रियासत के दो तोपची बहुत ही प्रसिद्ध हुए जो तोप के मुंह का बेलैंस बनाकर दो- किलोमिटर से लेकर पांच किलो मीटर तक की दूरी पर गोला फंेक दिया करते थे। जिनमें काले खां और उनके छोटे भाई माले खां मशहूर तोपची थे। जो रियासत के मुख्य द्वारों पर यह तैनात रहते थे और कठिन मार्ग की दृष्टि से राजा दयाराम ने किले के चारों ओर जलाशय तैयार किया था। जो आज जलभराव के रूप में कहीं कहीं दिखाई देता है। जबकि कभी इस जलभराव में हाथी डुबान पानी रहता था। हाथरस के राजा दयाराम की महानता के बारे में लोगों का कहना है कि उनकी रियासत में कोई भी गरीब आदमी भूखा नहीं सोता था राजा अपने प्रजा की भलि भांति देखभाल किया करता था। यदि राजा को कोई केस ऐसा मिल जाता था कि प्रजा को भूखा सोना पड़ा है और राजा को खबर नहीं है तो राजा अपने कारिंदों को सजा सुनाया करते थे। जब राजा का युद्ध अंग्रेजों के साथ हुआ तो उस वक्त राजा पर सेना कम पड़ती हुई दिखाई दी तो राजा ने सेना में भर्ती होने का फरमान जारी किया तो राजा के साथ मर्द व औरत कतारबंद तरीके में सेना में आ गये थे और युद्ध किया था।
  • नवीनतम समाचार
  • ग्राउंड रिपोर्ट नगर के विभिन्न मंदिरों में आज नन्दोत्सव की रही धूम

  • ग्राउंड रिपोर्ट पशु आहारों में भी हो रही है मिलावट-खोरी ,खाद्य्य विभाग सो रहा है और पशु रो रहा है