-
Breaking विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजर बंद : जिला अध्यक्ष बोले–पुलिस हमें कितना भी रोक ले लेकिन हम लखनऊ जाकर ही रहेंगे
Hathras Date : 17-12-2024 08:27:54हाथरस। जिलाध्यक्ष सहित कार्यकताओं को पुलिस ने किया नजर बंद ।ये सभी कार्यकर्ता कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कल 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव में लखनऊ में जा रहे थे।कांग्रेसियों को कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर पुलिस द्वारा नजर बंद किया गया है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहां की उत्तर प्रदेश की सरकार जिस प्रकार अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है यह पूरा प्रदेश देख रहा है लोकतंत्र में बाबा साहब ने हमें अधिकार दिया है कि हम अपनी बात रख सके लेकिन सरकार विपक्ष का मुंह बंद करने का काम कर रही है कांग्रेसी किसी से नहीं डरे हमने सदैव जनहित के लिए संघर्ष किया है और करते रहेंगे आगे जिला अध्यक्ष ने कहा की पुलिस हमें कितना भी रोक ले लेकिन हम लखनऊ जाकर ही रहेंगे जनपद के कोने-कोने से कांग्रेस जन विभिन्न साधनों के माध्यम से लखनऊ पहुंच रहे हैं पुलिस कितनों को नजर बंद करेगी नजर बंद करने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के साथ महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता,शहर अध्यक्ष आमना बेगम, जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेस की हरिशंकर बर्मा, जयशंकर पाराशर, निखिल भारती पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, सत्य प्रकाश राजा रंगीला, ठाकुर आकाश सिंह, सोशल मीडिया कपिल नरूला, पवन पंडित, गिरीश दिवाकर, न्याय पंचायत अध्यक्ष अर्जुन बघेल, गिरिराज सिंह गहलोत, विष्णु कुमार आदि थे
नवीनतम समाचार