-
ग्राउंड रिपोर्ट फर्जी काॅलोनियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजाः जिला प्रशासन की सख्ती से काॅलोनाइजरों की अवैध बिक्री शून्यता की ओर
Hathras Date : 29-07-2023 05:02:47हाथरस। अवैध काॅलोनियों को लेकर जिला प्रशासन की कार्यवाही से दो नंबर की काॅलोनी काटने वाले लोग भारी परेशान दिखाई देने लगे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले दिनों एसडीएम सदर द्वारा जनपद में अनेकों काॅलोनियों पर शिकंजा कसा था। जिसमें अवैध रूप से बनने वाली काॅलोनियों के संचालक अपनी अपनी काॅलोनी छोडकर भागने पर मजबूर हो गये थे। काॅलोनियों पर लगे बोर्डो को उखाडकर फेंक दिया था। नियमानुसार किसान की बिकी हुई संपत्ती को काॅलोनाइजर स्टाम्प लगाकर खरीदें और काॅलोनाइजर से प्लाॅट खरीदने वाले लोग स्टामप लगाकर खरीदें। इस प्रकार से सरकार को दोहरे स्टाम्प का फायदा होता है। कुछ चालाक किस्म के भू. व्यापारी किसान से ऐग्रीमेन्ट कर खण्ड खण्ड रूप से प्लोट के रूप में बैनामा करा लेते हैं। इस प्रकार आसानी से काॅलोनाइजर सरकारी राजस्व की चोरी कर लेता है। वर्तमान सरकार इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर चुकी है इसलिए प्लाॅट खरीदने वाले भी किसान से बैनामा नहीं करा रहे और उसी के कारण काॅॅलोनियों की बिकी्र ढप हो गई है। कर्ज पर लेकर लगाये गये काॅलोनियों की साज सज्जा में पैसों की लगाई गई रकम पर तगादगीर तगादा कर रहे है। जिसकी वजह से काॅलोनाइजर तरह तरह से बचने के हथकंडे सोच रहे हैं। एक ओर बिकी्र शून्यता की ओर है। दूसरी ओर तगादगीरों का डण्डा मजबूत है।
