Breaking News
मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियो का डीएम व एसपी ने लिया जायजा :
  • ग्राउंड रिपोर्ट मुस्लिम महिला ने इस्लाम धर्म छोड़ने की दी चेतावनी

    उत्तर प्रदेश Date : 18-03-2023 03:01:54

    मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक 6 माह की गर्भवती महिला ने अपने पति के शारीरिक और मानसिक यातनाओं से तंग आकर इस्लाम धर्म छोड़ने की चेतावनी दी है। महिला ने हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। महिला ने अपने जेठ और देवर पर जबरन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति पैसों की लालच में गैर मर्दों को घर लाकर उसका यौन शोषण करा रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मरने की धमकी भी दी गई है। पति के अत्याचार से तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वह कई महीनों से थाने के चक्कर काट रही है। थक हारकर महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां पर शिकायती पत्र देकर पीएम मोदी व सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ये पूरा मामला थाना ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात का है। महिला मुस्कान मूल रूप से बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ की रहने वाली है। उसकी शादी पांच साल पहले बेहड़ा सादात निवासी अलीशेर से हुई थी। मुस्कान के मुताबिक, उसका पति अलीशेर एक झोलाछाप डॉक्टर है और नशे का आदी है। आए दिन मारपीट करता है। शादी के बाद से ही उसका पति और देवर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते रहते थे। सास-ससुर व ननद ने कभी प्यार नहीं दिया।

  • नवीनतम समाचार
  • Breaking News मेला श्री दाऊजी महाराज के इस वर्ष के ठेके की हुई नीलामीः 01 करोड़ 16 लाख 05 हजार में उठा ठेका

  • Report नाॅर्मल स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी आम जनता को नहीं