-
Breaking बाइक सवार युवकों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर
Hathras Date : 20-02-2023 04:51:54हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गाॅव कपूरा के निकट बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार हुये गंभीर रूप से घायल। कपूरा से चंदपा क्षेत्र के राजकुमार व विजय कुमार बाइक पर हाथरस आ रहे थे तभी पीछे से कपूरा के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा उक्त युवकों को टक्क्र मार दी गई। परिणाम स्परूप युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु बागला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा युवकों का इलाज जारी है, व चिकित्सकों द्वारा बाइक पर हुए घायल युवकों की हालात संतोषजनक बताई जा रही है।
नवीनतम समाचार