-
Breaking गौसेवा के लिए जनपद में शुरू हुई निशुल्क एंबुलेंस : उपचार के लिए जिले से अब तक भेजे जा चुके हैं करीब तीन हजार गौवंश।
Hathras Date : 20-05-2024 04:54:17सादाबाद। कस्बा, देहात में गौ आश्रय स्थलों के संचालन के बावजूद तमाम गोवंश इधर-उधर घूमते रहते हैं। कई बार गोवंश दुर्घटना का शिकार हो जा सकते हैं। गोवंश के उपचार और उन्हें लाने, ले जाने के लिए बरसाना की गौशाला से निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत हुई है। गोसेवक दिव्यांश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी टीम लगातार गौ सेवा में लगी हुई है। घायल गोवंश को उपचार के लिए निजी वाहनों से ले जाना पड़ता था। इससे गोवंश को ले जाने में बड़ी और असुविधा होती थी। घायल गोवंश को निजी वाहन में ले जाने पर कई बार और चोट लग जाती थी। वाहन में गोवंश को बिठाते समय गोवंश गिरकर घायल हो जाते थे। गौ सेवकों के आग्रह पर बरसाना की श्री माताजी गौशाला से निशुल्क एंबुलेंस सेवा जिले में शुरू की गई है। एंबुलेंस में लिफ्ट की सेवा उपलब्ध है। इससे गोवंश को आसानी से लाया, ले जाया जा सकता है। इस एंबुलेंस की शुरुआत के बाद गोवंश को सुविधाजनक तरीके से पशु अस्पताल तक पहुंचा जा रहा है। इस एंबुलेंस के जरिए अब तक देहात में डेट दर्जन से ज्यादा गोवंश का रेस्क्यू किया जा चुका है। उनकी टीम ने जिले से अब तक करीब 3000 गोवंश को उपचार के लिए विभिन्न गौशालाओं में भिजवाया है। उनकी टीम गोवंश के घायल होने की सूचना पर तत्काल पहुंचती है। गोवंश को मौके पर उपचार दिए जाने के अलावा आवश्यकता अनुसार उन्हें उपचार के लिए बाहरी गौशालाओं में भेजा जा रहा है। लिफ्ट वाली एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए गो सेवकों की टीम ने श्री माता जी गौशाला संचालन समिति का आभार व्यक्त किया है।
नवीनतम समाचार