-
ग्राउंड रिपोर्ट ठा0 श्री कन्हैयालाल जी महाराज के वार्षिक उत्सव के अध्यक्ष बने कन्हैया अग्रवाल
Hathras Date : 22-05-2023 05:33:01हाथरस। मंदिर ठाकुर श्री कन्हैयालाल जी महाराज रूई की मंडी हाथरस का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न जिसमें सर्वसम्मति से कन्हैया अग्रवाल घी वालों को अध्यक्ष चुना गया मंदिर पुजारी चेतन शर्मा द्वारा कन्हैया अग्रवाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया मंदिर कमेटी की बैठक में रमेश चंद्र ब्रह्मचारी, प्रकाश चंद्र वार्ष्णेय घी वाले, रिंकू अग्रवाल घी वाले, चंद्रप्रकाश महेश्वरी चंदो लाला, अमित कपड़े वाले, आलोक वार्ष्णेय, पवन कुमार शर्मा, पवन कुमार वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, गोविन्द शरण वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम समाचार