Breaking News
https://dainikrajpath.in/single.php?p_id=22_06_23_04_18_04_79111
  • ग्राउंड रिपोर्ट भदावर सर्व समाज एकता समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी रेखा राणा

    भदावर सर्व समाज एकता समिति की
    Hathras Date : 22-06-2023 04:18:04

    हाथरस। भदावर सर्व समाज एकता समिति प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्री मती सरिता सिंह भदौरिया की सहमति पर  प्रमुख समाजसेवी महिला रेखा राणा को भदावर सर्व समाज एकता समिति प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के सादाबाद के गांव बेरू निवासी प्रमुख समाजसेवी महिला सदेंव समाज सेवा के कार्यों में आगे रहने वाली रेखा राणा को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया है। इस मौके पर गांव की महिलाओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा राणा का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। महिला एव बाल कल्याण संगठन की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा राणा ने कहा की में संगठन को हर कीमत पर मजबूती प्रदान करूगी साथ ही सर्व समाज की हर स्थिति में चौबीस घंटे हर सभव मदद के लिए तैयार रहूंगी। आज के समय में सबके सामने बड़ी समस्या रोजगार की है में हर संभव सर्व समाज के बेरोजगार महिला पुरुष को रोजगार दिलाने की कोशिश करूगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विनय दुबे, सपना बघेल, रमाकांत भदौरिया, मनीष, प्रदीप भदौरिया, विक्रम भदौरिया, छोटू भदौरिया,नीरज राजपूत, मनोज विजय राना गुलाब श्री राजू ठाकुर, संतोष कुमार,श्रीमती मनोज आदि महिला पुरुष उपस्थित थे।

  • नवीनतम समाचार
  • ग्राउंड रिपोर्ट जिला अस्पताल में लोगों ने जेबकतरा पकड़ा

  • Breking news रोडवेज बस और कंटेनर में भिड़ंत : तीन की मौत, 18 घायल