-
ग्राउंड रिपोर्ट रावत शिक्षा समिति निशुल्क दिव्यांग स्कूल हाथरस के सौजन्य से 150 छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया
Hathras Date : 22-07-2023 04:49:51हाथरस जंक्शन। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे जिले में हर बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत हाथरस जंक्शन मंडल के डाक्टर वी पी मदनावत डिग्री कॉलेज कैलोरा चैराया हाथरस जंक्शन पर भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री/मंडल प्रभारी डौली माहौर, मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम कालेज प्रांगण में रावत शिक्षा समिति निशुल्क दिव्यांग स्कूल हाथरस के सौजन्य से डेढ सौ छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक प्रमोद मदनावत , रावत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ एम एल रावत ,कालेज प्रबंधक विक्रांत रघुवंशी, पूर्व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वासुदेव माहौर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुबीन खान, मंडल महामंत्री महेश चंद वर्मा, सोमेंद्र सिंह प्रधान,सभासद नवाब कुरैशी, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, रामेश्वर सारस्वत, मुनेंद्र कुमार, भानु शर्मा, एसपी उपाध्याय ,रोहित ठाकुर ,दुर्गेश तोमर ,अमित कुमार ,रामकिशन सिंह ,अखिल कुमार ,लोकेश गुप्ता ,हिमांशु सैगर,मनोज कुमार, हेमंत गौतम आदि उपस्थित थे।
नवीनतम समाचार