-
ग्राउंड रिपोर्ट सीएजी रिपोर्ट में भाजपा के महाभृष्टाचार के खुलासे पर आप का विरोध प्रदर्शन
Hathras Date : 24-08-2023 05:02:34हाथरस। आज आप हाथरस ने जिलाध्यक्ष अजय भारती के नेतृत्व में सीएजी रिपोर्ट में द्वारका एक्सप्रेस वे,आयुष्मान योजना में हुए घोटालों और कथित महाभृष्टाचार को लेकर हुए खुलासे के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ घंटाघर, हाथरस पर विरोध प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी हाथरस कार्यकर्ताओं ने सीएजी ने खोली पोल- बीजेपी का डब्बा गोल निकलो बाहर मकानों से- जंग लड़ो बेईमानों से जैसे नारे लगाते हुए नरेंद्र मोदी सरकार में हो रहे महाभृष्टाचार की घोर निंदा की। तत्पश्चात तहसील जाकर उपजिलाधिकारी हाथरस को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजय भारती, प्रदेश सचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ केदार वर्मा, ब्रजप्रान्त प्रदेश अध्यक्ष (व्यपार प्रकोष्ठ) गोपेश शर्मा, पूर्व किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र राना, पूर्व जिला प्रभारी राजकुमार एडवोकेट, जिलामहासचिव नीरज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हरीमोहन सारस्वत, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तनु वाष्र्णेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा वर्मा, मीना देवी, सीमा, रामवती, जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ लक्ष्मीकांत, पूर्व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार बिजली वाले, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जगदीश यादव, जिलाउपाध्यक्ष रहमत अली, जिलाउपाध्यक्ष डॉ. श्यामवीर सिंह, जिलासचिव दीपक कुशवाहा, पूर्व उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ रमेश चंद रामवीर सिंह कुशवाहा, नेमपाल सिंह कुशवाहा, विजेंद्र सागर, पूर्व नगर अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राकेश गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश माहौर, ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम समाचार