Breaking News
https://dainikrajpath.in/single.php?p_id=24_08_23_05_07_53_67296
  • Breaking News विधुतीकरण को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को नहीं भुला पाती जनपद की जनताः टीटीजेड के अन्दर आने के वाबजूद विधुत व्यवस्था फेल

    विधुतीकरण को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को नहीं भुला पाती जनपद की जनताः
    Hathras Date : 24-08-2023 05:07:53

    हाथरस। हाथरस जनपद के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा सरकार के कार्यकाल में विधुतीकरण को दुरस्त कराते हुए सीटीजेड से जोड़ दिया था टीटीजेड से जुड़े होने के बाद भी हाथरस जनपद वासियों को अन्य जिलों की भांति ही बिजली मिल पा रही है। आए दिन वोलटेज की समस्याऐं होती हैं। तो कभी ग्रिट फेल हो जाता है और आम जनता को इसका खामयाना भुगतना पड़ता है कहने को कोई कुछ भी कहे हाथरस में जब विधुतीकरण की बात आती है पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को जनपदवासी याद कर ही लेते हैं। पूर्व मंत्री के कार्यकाल में आधे घण्टे भी बिजली कभी नहीं जाती थी। लेकिन आज के इस दौर में टीटीजेड श्रेणी के होने के बावजूद घण्टों घण्टों बिजली गुल हो जाती है और परेशानी उठानी पड़ती है आम जनता को। रही बात हाथरस की राजनीति की तो वह जनसमस्याओं के लिए भी आवाज नहीं उठा पा रही। हर नेता निजि स्वार्थ की तरफ दौड़ रहा है। कुछ नेता ही जनता की सेवा में जुटे हैं। जबकि समाज सेवा के नाम पर आवाज उठाने वाले कई व्यापार मण्डल व कई समाज सेवी संगठन सक्रिय बने रहा करते थे। न जाने वे कहां विलुप्त हो चुके हैं। केवल और केवल जिन्दाबाद की राजनीति तक ही सीमित हैं। वह विरोध नाम की चीज से घबड़ाने लगे है। विरोध के सुरों से शासन प्रशासन को जमीनी हकीकत से अवगत होने में आसानी होती है। वहीं यूट्यूबर भी केवल और केवल होने वाली घटनाओं तक सीमित रह गये हैं। जन समस्याओं को उठाना शायद उनके बस की बात नजर नहीं आती है। सही कार्य की सराहना और गलत कार्य की निन्दा न हो तो प्रशासन व शासन अपने हर कदम को सही मानकर आगे बढता जाता है।

  • नवीनतम समाचार
  • Breaking News अनुशासन व होमवर्क के नाम पर बच्चों को न दें शारीरिक दण्डः पूर्व में राज्य सरकार स्कूलों में शारीरिक दण्ड पर लगा चुकी है प्रतिबन्ध

  • Grund report प्री वेडिंग फोटोशूट: समाज के लिए कहां तक सही ?