-
Breaking News डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे हाथरस
Hathras Date : 26-09-2023 04:01:46हाथरस। हाथरस में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे। स्थानीय प्रशासन को उनका कार्यक्रम मिल गया है। अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय भाजपाई भी उनके कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं। उप मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह 11ः45 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद 11ः55 बजे भाजपा कार्यालय गौशला रोड पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 2ः20 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियेां के साथ बैठक करेंगे और जनपद की निमा्रणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 4ः30 बजे पुलिस लाइन एटा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आने के साथ ही अफसरों में खलबली मच गई है। अफसर अपने-अपने विभागीय कार्यों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

नवीनतम समाचार