-
ग्राउंड रिपोर्ट आज ही के दिन महाराजा रणजीत सिंह के सम्मान में जारी हुई थी डाक टिकट
Hathras Date : 27-06-2023 05:36:41हाथरस। महाराजा रणजीत सिंह को भारत में धर्मनिरपेक्षता का प्रवर्तक एवं अधिष्ठाता कहा गया है बहुत छोटी अवस्था में उन्हैं अपनी तलवार संभालनी पड़ी। पंजाब पर जब दुशमनों की ललचाई नजर थी। तब पंजाब को बचाने का दायित्व रणजीत सिंह को संभालना पडा़ उन्होंने अपने साहस चातुर्य से असंगठित जनसमुदाय को एक सूत्र में बांध दिया। वे उत्तर भारत में एक महान साम्राज्य स्थापित करने में सफल हो गये। उन्होंने एक शक्तिशाली सेना का गठन किया। उनके राज्य में निर्दयता एवं दमन के लिए कोई स्थान न था। उन्होंने अपने धर्म की अपेक्षा देशप्रेम को प्राथमिकता दी उनका कथन था कि राजा को कभी भी देवता के बरावर न समझा जाय। उनका देहावसान लाहोर में अठ्ठाईस जून अठारह सौ उन्तालीस में हो गया भारत मां के महान सपूत के सम्मान में भारत सरकार ने सन 1966 में एक डाक टिकट जारी की वह संग्रहकर्ता शैलेन्द्र सर्राफ के संग्रह में मोजूद है हम आज उनको पुण्यतिथि पर नमन करते हैं।

नवीनतम समाचार